फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   govt bowdown after report

रिपोर्ट के बाद झुकी सरकार

Fri, 19 Jun 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 19 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

दसवीं तथा बारहवीं के री-अपीयर विद्यार्थियों को छुट्टियों में विशेष कोचिंग देने के उद्देश्य से शुरू की गई कक्षाओं से विद्यार्थियों की दूरी ने सरकार को अपना फैसला बदलने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने बृहस्पतिवार को ई-मेल के जरिए प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को कक्षाएं समाप्त कर अध्यापकों को छुट्टियां करने के आदेश जारी किए। सरकार के इस फैसले से खंड डबवाली के 28 अध्यापकों ने राहत भरी सांस ली है।

विज्ञापन


सरकार के आदेशानुसार खंड डबवाली के गांव अबूबशहर, सुकेराखेड़ा, जंडवाला बिश्नोईयां, डबवाली, गंगा, राजपुरा, गांव डबवाली, लोहगढ़, मटदादू, पन्नीवाला मोरिकां, पन्नीवाला मोरिकां, तेजाखेड़ा तथा देसूजोधा में स्थित 14 स्कूलों में 1 जून 2015 से 28 अध्यापकों कोचिंग कक्षाएं लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त स्कूलों में पांच स्कूल तो ऐसे थे, यहां एक भी बच्चा कोचिंग लेने के लिए नहीं पहुंच रहा था। शेष स्कूलों में खराब परिणाम लाने वाले 920 विद्यार्थियों में से महज 49 इन कक्षाओं में भाग ले रहे थे।



करीब एक सप्ताह पूर्व सरकार ने प्रदेश के सभी बीईओ से कोचिंग कक्षाओं के संदर्भ में रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट सरकार की योजना पर पलीता लगा रही थी। 



ऐसे में सरकार ने ई-मेल के जरिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित करके छुट्टियों में कोचिंग कक्षाएं न लगाने के आदेश जारी कर दिए। अपने आदेशों में सरकार ने यह भी वर्णन किया है कि स्कूल समय के बाद एक्स्ट्रा कोचिंग कक्षाएं जारी रहेंगी।


पढ़ाने के लिए अध्यापक पहुंच गए

बृहस्पतिवार को एकाएक आए आदेशों पर अध्यापकों को विश्वास तक नहीं हुआ। चूंकि छुट्टियों से पहले अध्यापक इसका विरोध कर रहे थे।



17 छुट्टियां बीत जाने के बाद बृहस्पतिवार को 18वें दिन अध्यापकों को छुट्टियां होने के आदेश मिले, जिसके बाद वे वापस लौट गए।



अध्यापकों के अनुसार सरकार ने बिना सोचे-समझे प्लान तैयार किया था, जिसका नतीजा जीरो रहा। सरकार को शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अध्यापकों से भी परामर्श लेना चाहिए।


इवनिंग क्लास जरूर लगानी होंगी

ई-मेल के जरिए आदेश मिले हैं कि कोचिंग कक्षाएं अब आगे नहीं बढ़ेंगी। सभी स्कूल मुखियाओं को आदेशों से अवगत करवा दिया गया है। स्कूल समय के बाद इवनिंग क्लास अध्यापकों को जरूर लगानी होंगी।

-संत कुमार बिश्नोई, बीईओ, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed