फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Giriraj Singh said: The continuously decreasing number of Hindus in the country is worrying for the country

गिरिराज सिंह बोले: देश में लगातार घट रही हिंदुओं की संख्या देश के लिए चिंताजनक, केरल में स्थिति और भी भयावह

Thu, 15 Feb 2024 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 04:04 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि देश में हिंदुओं की संख्या लगातार घट रही है। उन्होंने साध-संतों को धर्म को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि केरल के कुछ जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं।

विज्ञापन
Giriraj Singh said: The continuously decreasing number of Hindus in the country is worrying for the country
माघ मेले में आयोजित अखिल भारतीय धर्मसंघ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत में लगातार घट रही हिंदुओं की आबादी बड़ी चिंता का कारण है। इसके लिए साधु-संतों के साथ ही हिंदुओं को भी गंभीर रूप से सोचना होगा। कहा कि यही हालात बने रहे तो आने वर्षों में भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा।

विज्ञापन



विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने केरल के एक जिले की चर्चा करते हुए कहा कि वहां पर हिंदू अभी ही अल्पसंख्यक हो गया है। कहा कि पूरे केरल में लगातार यही हालात बनते जा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह बातें बृहस्पतिवार को माघ मेला क्षेत्र केे काली मार्ग, उत्तरी पटरी पर स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में दंडी स्वामियों को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केरल का मल्ला पूरन एक ऐसा जिला है जहां हिंदू वर्तमान में अल्पसंख्यक हो गए हैं। कहा कि वह केरल का एक ऐसा जिला है जहां हिंदू साधु-संत दाखिल नहीं हो सकते हैं। कहा कि आज वहां हिंदू नगण्य बचा है। अगर कोई संत वहां चला जाए तो उसकी खैरियत नहीं है। कहा कि भारत में ऐसे 147 जिले हो गए हैं जहां हिंदू दिनों-दिन अल्पसंख्यक होता जा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में 1300 ऐसे स्थान हो गए हैं जहां उनकी 25 प्रतिशत से अधिक आबादी हो गई है।

Giriraj Singh said: The continuously decreasing number of Hindus in the country is worrying for the country
माघ मेले में आयोजित धर्मसंघ में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

नहीं चेते तो आने वाला समय होगा भयावह
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले साल संगम तट पर महाकुंभ होगा। लोग भारी तादाद में यहां आएंगे। आपको लगेगा कि पूरा भारत हो हिंदूमय है, लेकिन ऐसा कतई नहीं है। अगर आप 147 जिलों और देश के 1300 स्थानों पर जाएंगे तो तब पता चलेगा कि आने वाला समय हिंदुओं के कितना भयावह होने जा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू अपनी आबादी बढ़ाने को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं हो रहा है। हिंदू के किसी भी घर में चले जाएं, वहां एक या फिर दो संतान मिलेंगी। जबकि एक विशेष समुदाय में ऐसा नहीं है। वह संतान को भगवान की देन मानते हैं।

धर्म को बचाने के लिए साधु संत आएं आगे
भाजपा नेता ने कहा कि हिंदुओं के बच्चों मेंं संस्कृति और संस्कार का ज्ञान घट रहा है। महराष्ट्र के पालघर की चर्चा करते हुए कहा कि वहां पर संतों को मार दिया गया था और हम कुछ नहीं कर सके। कहा कि नागा साधुओं की सेना बनाकर हमें हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए आगे आना होगा। कहा कि क्या हिंदू संगम में स्नान करने के लिए ही है। अगर यही है तो किसी कंदरा में चले जाएं और तपस्या करें। वहां से कोई ऊर्जा महादेव देंगे। कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए साधु-संतों को आगे आना होगा। साधु-संत गांव की ओर चलें और हिंदुओं के बच्चों को संस्कारित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed