फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur: Deputy Chief Minister pays tribute to Krishnanand Rai and six other people on their death anniversary

गाजीपुर: उप मुख्यमंत्री ने कृष्णानंद राय और अन्य छह लोगों की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Mon, 29 Nov 2021 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Deputy Chief Minister pays tribute to Krishnanand Rai and six other people on their death anniversary
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
गाजीपुर ज़िले में योगी आदित्यनाथ की सरकार गुंडों, माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कभी सरकार के बल पर जनता पर शासन करने वाले माफिया आज जेल  में हैं या प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं। ये बातें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय और अन्य छह लोगों की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कृष्णानंद राय और श्यामा शंकर राय, रमेश राय, अखिलेश राय, शेषनाथ पटेल, मुन्ना यादव व निर्भय उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णानंद राय निर्भीक राजनेता थे। गुंडा-माफिया से लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। आज योगी सरकार कृष्णानंद राय के सपनों को साकार करते हुए गुंडों माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कहा कि गाजीपुर शहीदों और संत महात्माओं की धरती है। यहां विवेकी राय एवं राम बहादुर राय जैसे साहित्यकार और पत्रकार पैदा हुए हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी राजनीतिक दलों के लोग कहते थे कि भाजपा झूठ बोलती है और कहती है राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। अब उन्होंने देख लिया कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। सीएए, किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास देकर मोदी और योगी की सरकार देश और प्रदेश के विकास में लगी है। जबकि विरोधी दल अपने और अपने परिवार के विकास के लिए कार्य करते थे। टीईटी निरस्त किए जाने पर कहा कि हमारी सरकार गलत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बनेगी योगी के नेतृत्व की सरकार 
मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपमुख्यमंत्री ने चालीस मिनट तक संबोधित किया। संबोधन के अंत में उपमुख्यमंत्री ने कृष्णानंद राय की शहादत को व्यर्थ न जाने देने और प्रदेश में गुंडा माफिया के खिलाफ कार्य करने के लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर सरकार बनाने की अपील की।  साथ ही उपस्थित लोगों से हाथ उठवा कर आगामी चुनाव में भाजपा को जिताने का भरोसा लिया।

योगी सरकार ने माफिया में पैदा किया भय: उपेंद्र तिवारी
प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपंन्द्र तिवारी ने कृष्णानंद राय एवं उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गुंडा माफिया के खिलाफ बुल्डोजर चला कर माफियाओं में भय पैदा कर दिया है। योगी सरकार बिना पक्षपात के विकास कार्य में लगी है।
 

विधायक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ूंगी : अलका राय
कृष्णानन्द राय की पत्नी व स्थानीय विधायक अलका राय ने श्रद्धांजलि सभा में आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद की जनता ने मुझे विधायक बनाकर जो ताकत दी है। वह मेरे पति के प्रति उनके प्रेम व स्नेह का परिचायक है। मैं विधायक की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ती रहूंगी।

अतिथियों के स्वागत में लगे रहे पीयूष और आनंद 
श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुभाष पासी, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जम्मू-काश्मीर के उपराज्यपाल के पुत्र अभिनव सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कृष्णानन्द राय के पुत्र पीयूष राय एवं भतीजे आनंद राय मुन्ना सुबह से ही शहीद पार्क के द्वार पर खड़े होकर सभी आने वाले अतिथियों का स्वागत व अभिवादन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन अनिरुद्ध राय और संचालन कृष्ण बिहारी राय तथा रामजी गिरि ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed