{"_id":"5cba24d3bdec22140e109589","slug":"four-youths-who-were-brought-from-the-katra-to-bikram-on-the-bikram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा से विक्रम पर बैठाकर सूनसान स्थल पर लाए थे चार युवक","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
कटरा से विक्रम पर बैठाकर सूनसान स्थल पर लाए थे चार युवक
Sat, 20 Apr 2019 01:13 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
gangrape
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए यमुना पुल के पास अरैल बांध रोड पर शुक्रवार को एक गर्भवती महिला को शराब पिलाकर उसके साथ चार लड़कों ने सामूहिक दुराचार किया गया। उधर, से गुजर रहे किसी राहगीर ने यह देखकर शोर मचाया तो नशे में धुत युवक भागने लगे लेकिन एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। महिला को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए युवक की भी पिटाई कर दी गई थी। उसे भी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक ने बताया कि वह मूलत: प्रतापगढ़ का रहने वाला है लेकिन, वर्तमान में तेलियरगंज, शिवकुटी में रहता है। उसके पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं। आज सुबह वह अपने तीन साथियों के साथ एक विक्रम से कटरा से एक गर्भवती महिला को लेकर अरैल के बांध रोड पर आया था। वहां उन लोगों ने देशी शराब पी और साथ आई महिला (28) को भी जबरन शराब पिलाई। तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे युवती बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों लड़के वहां से भाग गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर मिला युवक अचेत पड़ी युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, तभी उधर से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पड़ गई।
विज्ञापन
उसने शोर मचाया तो बांध रोड के दूसरे छोर पर भेड़ बकरी चरा रहे चरवाहे दौड़कर पहुंच गए। चरवाहों को देखकर नशेड़ी युवक वहां से भागने लगा। चरवाहों के पकड़ने से पहले ही पुलिस पहुंच गई और युवक को दबोच लिया। उसके बाद महिला कांस्टेबिल बुलाकर महिला के चेहरे पर पानी डालकर होश में लाया गया। अर्द्ध बेहोशी हालत में उसे पुलिस जीप में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। उसके साथ नशे में धुत युवक को भी अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए युवक से उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। महिला घुमंतू समूह की लग रही है।
विज्ञापन