{"_id":"609e37b78ebc3eb2a10dd0b6","slug":"four-policeman-suspended-after-video-viral-of-police-and-truck-driver-transaction-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का ट्रक चालक से लेन-देन का वीडियो वायरल, पूर्व आईपीएस के ट्वीट पर हरकत में आया प्रशासन, चार सस्पेंड","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
पुलिस का ट्रक चालक से लेन-देन का वीडियो वायरल, पूर्व आईपीएस के ट्वीट पर हरकत में आया प्रशासन, चार सस्पेंड
Fri, 14 May 2021 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 May 2021 02:11 PM IST
सार
चंदौली जिले के कई व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पर गुरुवार को एक वीडियो बहुत वायरल हुआ। जिसमें पीडीडीयू नगर में एक ट्रक चालक से कुछ लेते और फिर उसे कुछ देते हुए पीआरवी वाहन चालक दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इसे पुलिस द्वारा वसूली कहा गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डॉयल 112 पीआरवी वाहन चालक और ट्रक चालक से लेन-देने का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को चंदौली के एसपी अमित कुमार ने पीआरवी के चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार की सुबह सेवानिवृत्त आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी वीडियो को ट्वीट किया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई।
विज्ञापन
चंदौली जिले के कई व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पर गुरुवार को एक वीडियो बहुत वायरल हुआ। जिसमें पीडीडीयू नगर में एक ट्रक चालक से कुछ लेते और फिर उसे कुछ देते हुए पीआरवी वाहन चालक दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इसे पुलिस द्वारा वसूली कहा गया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को सीओ सदर रामवीर सिंह ने अमर उजाला से कहा था कि वीडियो की जांच की जाएगी। वैसे पता नहीं चल पा रहा है कि कब का वीडियो है। वहीं शुक्रवार को इस वीडियो को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसपी चंदौली की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि वायरल वीडियो मामले में पीआरवी के चार पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में हेड कांस्टेबल रामजनम यादव, कांस्टेबल और चालक अजय सिंह, कांस्टेबल माधुरी और किरन सरोज हैं। एसपी अमित कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।