फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Chief Minister Omar said that Pakistan's permission for Srinagar-Sharjah flight was unfortunate, Mehbooba said, the center is responsible for this

श्रीनगर-शारजाह उड़ान: पाकिस्तान के अनुमति न देने को पूर्व मुख्यमंत्री उमर ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, महबूबा बोलीं, इसके लिए केंद्र जिम्मेदार 

Thu, 04 Nov 2021 12:05 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Nov 2021 12:05 AM IST
सार

पाकिस्तान ने श्रीनगर से शारजाह के लिए शुरू की गई गो फर्स्ट की उड़ान को अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 

विज्ञापन
Former Chief Minister Omar said that Pakistan's permission for Srinagar-Sharjah flight was unfortunate, Mehbooba said, the center is responsible for this
Srinagar Airport - फोटो : file photo

विस्तार

पाकिस्तान ने श्रीनगर से शारजाह के लिए शुरू की गई गो फर्स्ट की उड़ान को अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इंकार करने के बाद जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-- श्रीनगर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट को नहीं दिया रास्ता, अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

उन्होंने लिखा -पाकिस्तान ने 2009-2010 में श्रीनगर से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के साथ भी ऐसा ही किया था। मुझे उम्मीद थी कि गो फर्स्ट की उड़ान को पाक हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति दी जा रही है, यह संबंधों में नरमी आने का एक संकेत था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने केंद्र पर ठीकरा फोड़ा
पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर इस स्थिति के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार  बताया। लिखा -हैरानी की बात है कि भारत सरकार ने श्रीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के लिए उनसे अनुमति लेने की भी जहमत नहीं उठाई। बिना किसी ग्राउंडवर्क के केवल तमाशे के लिए इस तरह की घोषणा कर दी। 

गृहमंत्री ने 23 अक्तूबर को किया था उद्घाटन 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले माह कश्मीर घाटी के अपने दौरे के दौरान 23 अक्तूबर को श्रीनगर में इसका उद्घाटन किया था। पाकिस्तान के इनकार के बाद संयुक्त अरब अमीरात जाने वाली उड़ाने को गुजरात के ऊपर से गुजर कर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। 31 अक्टूबर तक श्रीनगर-शारजाह फ्लाइट पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजर रही थी। परंतु मंगलवार को पाकिस्तान ने उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed