फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Fears of rising water level of Sharda

शारदा का जलस्तर बढ़ने की आशंका

Mon, 02 Mar 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 02 Mar 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
Fears of rising water level of Sharda

बारिश से शारदा का जल स्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईअलर्ट घोषित कर खनन क्षेत्र में बसे श्रमिकों और उनके परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


दो दिन से लगातार हो रही बारिश से शारदा का जल स्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा बारिश होने से माना जा रहा है कि रात को किसी भी वक्त शारदा का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन भी बचाव कार्य को लेकर चौकन्ना हो गया है। उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर ने खनन अधिकारी और पुलिस को नदी के खनन क्षेत्र में डेरा जमाए लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शरण देने को कहा गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि शारदा चुंगी क्षेत्र की धर्मशालाओं में श्रमिकों के रहने के लिए मुफ्त व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ी तो शहर की अन्य धर्मशालाओं और स्कूलों के भवनों भी श्रमिकों के ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। कोतवाल कलम राम आर्य और खनन अधिकारी हरीश पाल ने बताया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन क्षेत्र से सभी श्रमिकों और उनके परिवाराें को धर्मशालाओं में शरण दिलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed