फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Fair near Purnagiri routes recently damaged impoverished Kojve

पूर्णागिरि मेला नजदीक, मार्गों के हाल बदहाल

Sun, 08 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 08 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला नजदीक है, लेकिन बरसात में क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के हाल बदहाल हैं। करीब 24 किलोमीटर लंबे मार्ग में आधा दर्जन स्थान डेंजर जोन बने हुए हैं। मोटर मार्ग ही नहीं भैरव मंदिर से ऊपर मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग भी कई स्थानों में क्षतिग्रस्त हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी लोनिवि और जिला पंचायत ने मार्गों की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है।

विज्ञापन


वैसे तो पूर्णागिरि में साल भर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, लेकिन होली के तुरंत बाद शुरू होने वाले मेले में आवाजाही खासी बढ़ जाती है। इस बार सात मार्च से मेला शुरू हो रहा है। प्रशासन ने बैठक ले व्यवस्थाएं तय कर ली हैं और मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, मगर क्षतिग्रस्त मार्गों के हाल सुधारने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में मेले से पहले सड़क की दशा सुधर पाएगी इसमें संदेह है। गैंड़ाखाली के पास किरोड़ा रोखड़ में निर्मित कोजवे करीब 100 मीटर क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। भैरव मंदिर ऊपर लोनिवि का पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है। टुन्यास और भैरव मंदिर से नीचे पैदल मार्ग कई जगह डेंजर जोन बना हुआ है।
विज्ञापन


लोनिवि और जिला पंचायत को जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र मार्गों की मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग इसमें लापरवाही बरतेगा तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जसवंत सिंह राठौर, उप जिलाधिकारी और मेला मजिस्ट्रेट पूर्णागिरि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed