{"_id":"571840334f1c1bbc638b4714","slug":"eleven-years-girl-cut-down-her-tongue-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल की बच्ची ने काटी अपनी जीभ, चढ़ा दी मंदिर में","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
11 साल की बच्ची ने काटी अपनी जीभ, चढ़ा दी मंदिर में
एजेंसी/रायगढ़
Updated Thu, 21 Apr 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
लड़की ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्यारह साल की बच्ची ने भगवान शिव को चढ़ाने के लिए अपनी जीभ काट डाली। रायगढ़ के एसडीएम प्रकाश सर्वे ने बताया कि घटना संगीतराई गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की है। मामला गांव के किसान बुद्धेश्वर सीदर की बेटी चमेली सीदर का है।
विज्ञापन
चमेली ने शिव लिंग के सामने चाकू से जीभ काट ली और बेहोश हो गई। होश में आने पर भी वह भक्ति में लीन थी। एसडीएम ने बताया कि पुलिस एवं जिले के अधिकारियों के पहुंचने पर गांव वालों ने उनको मंदिर के अंदर नहीं जाने दिया। गांव वालों का मानना था कि चमेली अपने भगवान की कृपा से अपने आप ही सही हो जाएगी। हालांकि प्रशासन ने मंदिर में एक डाक्टर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
गांव वालों के अनुसार यह बचपन से ही पूजा पाठ में लीन रहती है। गांव के सरपंच गोपाल ने पुलिस को लड़की के ठीक होने की जानकारी दी। इसके साथ ही गांव वालों ने बताया कि चमेली से पहले भी दो लड़कियां ऐसा कर चुकी हैं। उनके अनुसार दोनों लड़कि या अपने आप ही ठीक हो गई थीं। मंदिर में चमेली को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन