फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr Sunil appointed as advisor to Chancellor of ukraine medical university

यूक्रेन में रोशन किया हिमाचल का नाम

Mon, 14 Jul 2014 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Jul 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
Dr Sunil appointed as advisor to Chancellor of ukraine medical university

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले डा. सुनील शर्मा को यूक्रेन सरकार ने गवर्नमेंट मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट यूक्रेन के कुलपति टीएम बोईचुक का सलाहकार नियुक्त किया है।

विज्ञापन


इन दिनों घर आए सुनील ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में में एक गैर सरकारी संस्था बनाकर जागरूकता शिविर लगाएंगे। पढे़-लिखे युवाओं के लिए बेहतर कैरियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि युवाओं को उनके भविष्य के लिए तैयार करना बहुत अहम है। सुनील के पिता डा. बालमराम शर्मा भी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। सरकाघाट में एक अस्पताल चला रहे हैं। सरकाघाट के डा. सुनील की इस उपलब्धि पर उनके मित्रों और परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में प्रदेश से 200 से अधिक छात्र मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे हैं। यहीं से एमबीबीएस करने वाले डा. सुनील इंडियन स्टूडेंट कम्युनिटी के लीडर हैं। वह विदेशी छात्र समुदाय में भारत के अलावा यूरोप, नाइजीरिया, घाना, यूएसए, कनाडा समेत अरेबियन देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मातृभूमि से गहरा लगाव रखने वाले डा. शर्मा ने यूक्रेन में विभिन्न कार्यक्रमों में हिमाचली नाटी भी प्रस्तुत की है। जिस विवि में वह पढ़े हैं, उसी में अहम पद मिलने से वह बेहद खुश हैं। उनके नाम विश्व भर में विभिन्न मेडिकल कांफ्रेंस करने की उपलब्धि है।


बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी ने डा. सुनील शर्मा के रूप में पहले भारतीय नागरिक के रूप में कुलपति के सलाहकार होने की आधिकारिक घोषणा की है।

सुनील की डा. बंदिता से शादी हुई है। वह मंडी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही है। उनकी बहन सुजाता भट्टाचार्य प्रदेश विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। पीएचडी के बाद शूलिनी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed