{"_id":"65cea4a0e613991b0201e177","slug":"delhi-police-themselves-started-giving-information-about-the-jam-after-seeing-it-on-google-map-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : गूगल मैप देखकर खुद जाम की सूचना देने लगी पुलिस, अब कुछ जल्द राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Delhi : गूगल मैप देखकर खुद जाम की सूचना देने लगी पुलिस, अब कुछ जल्द राहत मिलने की उम्मीद
Fri, 16 Feb 2024 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 05:26 AM IST
सार
टीआई को सूचित करने को ही जाम की कॉल के रिकॉर्ड में शामिल कर लिया जाता है। किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के दिन जाम की 89 कॉल आईं थीं, जबकि आम दिनों में ये 40 से 45 रहती हैं।
विज्ञापन
Delhi Traffic Jam
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब ट्रैफिक पुलिस गूगल मैप देखकर खुद जाम की स्थिति के बारे में संबंधित सर्किल ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) को सूचित करती है। टीआई को सूचित करने को ही जाम की कॉल के रिकॉर्ड में शामिल कर लिया जाता है। किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के दिन जाम की 89 कॉल आईं थीं, जबकि आम दिनों में ये 40 से 45 रहती हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में जाम होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप, एक्स, गूगल मैप और फेसबुक आदि तरीके से पुलिस को जाम की सूचना देते हैं। इसके बाद संबंधित टीआई को मौके पर भेजकर जाम खुलवाया जाता है।
विज्ञापन
इन माध्यमों के अलावा यातायात पुलिस खुद भी जाम पर नजर रखती है। पुलिस गूगल मैप देखती है, जहां लाल रंग 7 से 9 मिनट के बीच दिखाता है, उसे जाम की सूचना में डाल दिया जाता है। इसके बाद टीआई को मौके पर जाने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा लोग भी गूगल पर बॉक्स में नोट करा देते हैं। जाम की ये सूचना गूगल पर दिखने लग जाती है।
विज्ञापन