फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   death in suspected condition

ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 04 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 04 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बुधवार की रात युवक की ससुराल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले ससुराल पहुंचे। ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप है।  पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



सैदनगली कस्बा निवासी कंचन सिंह (35) पुत्र ईश्वर दयाल की शादी असमोली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी नेहा से हुई थी। नेहा ने दस दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया है। इस समय नेहा अपने मायके में ही रह रही है। कंचन सिंह ससुराल आया हुआ था। बताते हैं कि उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।
विज्ञापन




 बुधवार की रात कंचन की मौत हो गई। उसके परिवार वाले उसकी ससुराल पहुंचे तथा हंगामा खड़ा कर दिया। कंचन के ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कंचन के परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। इसकी उन्होंने तहरीर भी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed