फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Gautam Gambhir in Tricity

'चंडीगढ़ सबसे पसंदीदा शहरों में से एक'

Fri, 07 Feb 2014 03:04 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Feb 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Gautam Gambhir in Tricity
सिटी ब्यूटीफुल मेरे लिए सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है। यहां कई बार आया हूं और हर बार यही हसरत रहती है कि अगली बार यहां कब आ सकूंगा। यह कहना है भारतीय टीम के ओपनर रहे गौतम गंभीर का। गंभीर सिटी में थे।
विज्ञापन


सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रेड बुल कैंपस क्रिकेट चैंपियनशिप में खेलने वाली कॉलेज की टीमों को प्रमोट करने के लिए वह खासतौर पर यहां पहुंचे।

इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने कहा कि चंडीगढ़ शहर का नाम जहन में आते ही एक साफ सुथरे शहर की छवि दिमाग में उभर जाती है। मैच खेलने के लिए वह कई बार इस शहर में आ चुके हैं। यहां की हर चीज खूबसूरत है, जो कि यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर खींचती है।  
विज्ञापन


कॉलेज और यूनिवर्सिटी क्रिकेट फिर से शुरू हो  
कैंपस क्रिकेट में देश के कई कॉलेज की टीमों को भाग लेते हुए देख गौतम गंभीर काफी संतुष्ट नजर आए। उनका कहना था कि एक समय कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर से प्रथम श्रेणी के लिए कई खिलाड़ी चुने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में यह अब बंद हो गया है। ऐसे में इसे फिर से शुरू किया जाना बेहद जरूरी है। गंभीर के अनुसार इस लेवल से काफी टैलेंट उभर कर सामने आ सकता है। आगे बढ़ने के लिए उभरते खिलाड़ियों के लिए यह एक प्लेटफार्म साबित हो सकता है।


कॉलेज के दिनों को याद किया

अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए गंभीर ने कहा कि उनके समय में दिल्ली के हिंदू और हंसराज कॉलेज में कड़ी टक्कर हुआ करती थी। उन दिनों उन्होंने क्रिकेट का काफी लुत्फ उठाया।

क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया
 
गौतम गंभीर ने स्टेडियम में मौजूद सभी कॉलेज की टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed