{"_id":"95caee04b0580ee64d65c5a139fc3e51","slug":"cricket-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी की टीम क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
आईटीबीपी की टीम क्वार्टर फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Jan 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग शाह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को आईटीबीपी की टीम ने अपना मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज खेले गए पहले प्री क्वार्टर फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पांखू की टीम ने 13 ओवर में 9 विकेट खोकर 55 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी आईटीबीपी की टीम ने सात ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच में अंपायरिंग सौरभ शाह और जितेंद्र मर्तोलिया ने की। आंखों देखा हाल चंद्रबहादुर, संजू पंत और भूपेश टम्टा ने सुनाया। स्कोरर कृष्णा थे। इससे पहले वीरेंद्र कन्याल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी जुट रहे हैं।