फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Crash in fog, killing three

कोहरे में हादसे, तीन की मौत

Tue, 30 Dec 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 30 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे ने शहर में तीन लोगों की जान ले ली। शाहगंज क्षेत्र में रविवार रात को इंजीनियर सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं सोमवार रात को एनएच-2 स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल पर इंडिका कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर के बसेड़ा खुर्द निवासी रमेश कुमार मिश्रा (35) पुत्र जमुना शंकर मिश्रा रियल एस्टेट कंपनी में इंजीनियर थे। वायु विहार में परिवार सहित रहते थे। देर रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। वायु विहार तिराहे के पास ट्रक ने रौंद दिया। उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना जीआईसी के पास हुई। अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, ताजगंज के नगला मेवाती निवासी खालिद और बबलू सोमवार रात तकरीबन नौ बजे सिकंदरा की ओर से इंडिका कार से लौट रहे थे। गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद कार पलटा खाकर मथुरा जाने वाले रोड पर पहुंच गई। उसने एक के बाद एक चार पलटे और खाए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहन रुक गए। कार में फंसे खालिद और बबलू गंभीर घायल हो गए। सिकंदरा इंस्पेक्टर ने बताया कि खालिद की मौत हो गई। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed