फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coronavirus: Mask and Sanitizer in Jhansi also ends market

कोरोनावायरस : झांसी में भी मास्क और सेनेटाइजर बाजार से खत्म 

Thu, 05 Mar 2020 03:52 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, झांसी/ मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी/ मुरादाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 05 Mar 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Mask and Sanitizer in Jhansi also ends market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

कोरोनावायरस का डर इस कदर हावी हो चुका है कि बाजारों में मास्क खरीदने के लिए लोगों में होड़ मच गई है। जिसके चलते मास्क की बाजारों में कमी होने लगी है या अधिकतर बाजारों में मास्क खत्म हो चुके है। उत्तर प्रदेश के झांसी में भी कोरोनावायरस के डर के कारण बाजार से सामान्य मास्क के साथ-साथ सेनेटाइजर भी खत्म हो गए है। मेडिकल स्टोर के स्टाफ का कहना है कि रोजाना 500 से अधिक मरीज लौट रहे हैं। जिसके कारण मास्क की खरीदारी बढ़ गई है। इसके अलावा जो सेनेटाइजर कोई खरीदता भी नहीं था, उसका भी स्टॉक अब खत्म हो गया है।

विज्ञापन


भारत में अब तक कोरोनावायरस के 30 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 13 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 13 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 10 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना, जयपुर और गुड़गांव में एक-एक मरीज हैं। वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं और इनके संपर्क में आए 25 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन


बाजार से होम्योपैथिक दवाएं और मास्क गायब 
मुरादाबाद मंडल में कोरोना वायरस से संक्रमित भले ही कोई व्यक्ति अभी तक चिह्नित नहीं हुआ है। लोगों ने एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं। बाजार में मास्क और हैंड सैनिटाइजर के साथ अब होम्योपैथिक दवाओं का संकट खड़ा हो गया है। कोरोना के अलावा अन्य फ्लू कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों को आसानी से चपेट में लेती हैं। होम्योपैथिक कई दवाएं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हैं। बुधवार को कई मेडिकल स्टोरों से दवाएं गायब हो गईं। चिकित्सकों ने भी बाजार से दवाओं का स्टॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी
 भारत और प्रदेश सरकार के अलावा चिकित्सकों की ओर से लोगों को सलाह दी जा रही है। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने एलोपैथिक चिकित्सा के अलावा होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए जाने की खबर प्रकाशित की। इनमें होम्योपैथिक की आर्सेनिक एल्बम-30, बायो कांबिनेशन नंबर-5 और इंफ्लुएंजम-200 मुख्य दवाएं हैं। इनमें जर्मनी की एक कंपनी की दवा की एक महीने से संकट है। बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद आम लोगों के अलावा होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भी दवा का स्टॉक कर लिया है।

दवाओं के बारे में पूछताछ करने वालों की भीड़
पूर्व जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार शर्मा के मुताबिक होम्योपैथिक दवाओं का कोई नुकसान नहीं होता है। मौसमी बदलाव से पहले कुछ दवाएं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। डा. किरण वर्मा ने बताया कि बुधवार को दवाओं के बारे में पूछताछ करने वालों की भीड़ अधिक रही। अधिकतर लोगों ने एहतियातन दवाएं लीं। जिला अस्पताल में आर्सेनिक एल्बम-30 अस्पताल में उपलब्ध है। वहीं, बाजार में पिछले दिनों से मास्क और हैंड सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। कंजरी सराय स्थित सर्जिकल स्टोर संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि बाजार से मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्ज गायब हो गए हैं।


सार्वजनिक समारोह से बनाएं दूरी
कोरोना वायरस की दहशत के बीच बुधवार को मानव विकास संसाधन मंत्रालय भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। सचिव अमित खरे ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र जारी किया है। अमित खरे ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों की जानकारी मिली है। केंद्र सरकार ने वायरस को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। लेकिन जनता को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक समारोह में शामिल होने से बचा जाए। स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed