{"_id":"59e790144f1c1baf678b66b2","slug":"colored-setting-up-four-moon-on-diwali-sparklers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतरंगी फुलझड़ी दीपावली पर लगाएंगी चार चांद ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
सतरंगी फुलझड़ी दीपावली पर लगाएंगी चार चांद
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
पुराना नुमाइश मैदान में सजीं आतिशबाजी की दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी दीपावली पर बुधवार को शहर के गली-कूचों से लेकर जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए पुराना नुमाइश मैदान में आतिशबाजी की दुकानें सजीं।
विज्ञापन
इस बार लोग धमाकेदार पटाखों से दूरी बनाए हुए हैं। पटाखों को खरीदने के लिए देररात तक शहर के पुराने नुमाइश मैदान में लोगों की भीड़ जुटी रही। सतरंगी फुलझड़ी एवं लैलामजनू चार चांद लगाएंगे। रंग-बिरंगी फुलझड़ियां व रंग-बदलने वाली छुरछुरिया से दुकानें पटी पड़ी हैं। गोल्डन अनार व बुलेट बम की सबसे अधिक मांग है। लोग आवाज के बजाय रोशनी करने वाली आतिशबाजी को तरजीह दे रहे हैं।
एसपी संजीव त्यागी ने थानेदारों को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतिशबाजी न बिकने दी जाए। अगर किसी क्षेत्र में कोई अनहोनी घटना होती है तो उसका जिम्मेदार संबंधित थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी होगा। उन्होंने जिले की जनता शांति एवं उत्साह के साथ दीपावली पर्व बनाने की अपील की है।
देशी पटाखों का क्रेज बरकरार
यूं तो आधुनिक पटाखों से बाजार पटा पड़ा है, मगर देशी पटाखों का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। दुकानदार रामू कहते हैं कि जलेबी, चकरी, देशी अनार, चक्की, सांप, मिर्ची बम व फुलझड़ी बच्चों की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन
जीएसटी का दिख रहा असर
जीएसटी का असर पटाखा व्यवसाय पर दिख रहा है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार पटाखे खरीदने के लिए 28 फीसदी अधिक दाम चुकाना पड़ा। जीएसटी लागू होने से पटाखों के दामों में इजाफा हुआ है। इसका असर बिक्री में भी दिख रहा है। लोग कम से कम आतिशबाजी खरीदकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन