फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cmo lucknow in lucknow club

डेढ़ माह के अंदर ही शुरू होगी 102 सर्विस

Sun, 20 Oct 2013 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
cmo lucknow in lucknow club

आने वाले दो वर्षों के अंदर राजधानी में बच्चों और महिलाओं के लिए भरपूर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बेड बढ़ने के साथ ही नए स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


108 नंबर सेवा की तर्ज पर डेढ़ माह के अंदर ही 102 नंबर सेवा की शुरुआत की जाएगी। अर्बन हेल्थ मिशन के तहत अर्बन आशाओं की भर्तियां भी जल्द की जाएंगी।

दिवाली के बाद होंगे 200 नए बेड
गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में दिवाली के बाद 200 बेड के अस्पताल का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों से किया जाएगा। इसके साथ ही चिनहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 95 बेड का महिला अस्पताल बनेगा।
विज्ञापन


हेल्थ यूनिट भी बढ़ाई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सब सेंटर पर डॉक्टरों की उपलब्धता पर भी खास जोर दिया जा रहा है ताकि मरीजों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनेंगे 56 अर्बन सीएचसी-पीएचसी
अर्बन हेल्थ मिशन के तहत राजधानी में 56 सीएचसी-पीएचसी का निर्माण कराया जाएगा। अर्बन सीएचसी में बाल महिला चिकित्सालय की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए शाम की ओपीडी भी चलाई जाएगी ताकि देर शाम काम से लौटने वालों को भी स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाए।

रेफरल सिस्टम में होगा सुधार

गांवों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न मिल पाने के कारण लोग शहर के अस्पतालों को रुख करते हैं। इसे रोकने के लिए गांवों में पेरी-फेरी के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि गांवों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की ज्यादा से ज्यादा उपलब्धता रहे, जिससे शहर के अस्पतालों पर दबाव कम हो सके।


108 सेवा पर काफी दबाव
108 एंबुलेंस सेवा पर दबाव काफी बढ़ गया है। कॉल की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है, इसलिए थोड़ी परेशानियां आ रही हैं। जल्द ही इसमें और एंबुलेंस जुड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed