फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath visits varanasi taking stock of preparations for Prime Minister Modi arrival

सीएम योगी का काशी दौरा: काम शुरू न होने पर नाराज हुए मुख्यमंत्री, वीडीए और पीडब्ल्यूडी के अफसरों को दी हिदायत

Tue, 13 Feb 2024 07:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने और विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी पहुंचे।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath visits varanasi taking stock of preparations for Prime Minister Modi arrival
सीएम योगी ने अधिकारियों संग की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम सर्किट हाउस में श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय को अपग्रेड किए जाने के लिए पैसा जारी होने के बावजूद काम न शुरू होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के भवन खंड के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध शासन को पत्र भेजा जाए। साथ ही काम जल्द शुरू कराया जाए। 

विज्ञापन


सारनाथ में प्रो-पुअर योजना के तहत हो रहे काम में देरी पर नाराजगी जताते हुए वीडीए से सभी डिजाइन समय पर कार्यदायी संस्था को देकर बचे काम को मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा कराने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के काम में देरी होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि निर्माणाधीन सभी छह सड़कों के काम को मार्च के पहले हफ्ते तक हर हाल में पूरा कराएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम शहर पहुंचे। सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय निर्माण निगम के लंबित निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने की हिदायत दी। कहा कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हर हाल में होगी। 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के काम में हो रही देरी के लिए एनओसी के समय ही टेंडर प्रक्रिया अपनाने को कहा। कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर निर्माण कार्य देखें, ताकि सड़क और नाली मानक के अनुसार बने। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को सीएम ने कहा कि बचे हुए सभी काम मार्च के पहले हफ्ते तक पूरा कराएं। काम इस तरह से हो कि आवागमन बाधित न हो और गुणवत्ता को लेकर सवाल न उठने पाए।


पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की धर्मशालाओं से अवैध कब्जा हटवाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर बनी धर्मशालाओं पर अवैध कब्जे को हटवाएं। उन्हें साधु-संतों तक ही सीमित रखें। धर्मशालाओं पर पेशेवर लोग काबिज न होने पाएं। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के काम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन अधिग्रहण में आ रही सभी बाधाओं को दूर कराएं। रवींद्रपुरी में सीवर और नाली के काम को जल्द पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने जल संस्थान के अधिकारी को दिया। कहा कि नगर निगम के दायरे में जो क्षेत्र आए हैं, वहां ड्रेनेज, सीवर और पीने के पानी, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था कराई जाए। 

सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी करने वाले बचने न पाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह योजना में मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध हर हाल में कड़ी कार्रवाई की जाए। कोई भी दोषी बचने न पाए। अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद अन्य मंडलों और जनपदों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र देने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed