फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   civil supply raid at shops at nagrota.

नगरोटा बाजार में खाद्य आपूर्ति विभाग के ताबड़तोड़ छापे

Wed, 20 Jan 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Wed, 20 Jan 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
civil supply raid at shops at nagrota.

नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की अचानक छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति रविंद्र ठाकुर की अगुवाई में विभाग के 9 निरीक्षकों तथा एक एसएसओ की टीम ने पुलिस की मदद लेकर दोपहर लगभग 1 बजे पूरे बाजार में छापामारी की।

विज्ञापन


एक ही समय में दुकानदारों को संभलने का मौका तक नहीं दिया जबकि यह छापामारी सायं लगभग 6 बजे तक जारी रही। इस दौरान विभाग द्वारा ढाबों, मिठाई, चाय तथा अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों से 21 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। जबकि किरयाना विक्रेताओं से 62 किलोग्राम पॉलीथिन के लिफाफे जब्त किए।
विज्ञापन


रविंद्र ठाकुर ने बताया कि पालीथिन के लिफाफे रखने वाले दो दुकानदारों से विभाग के नियमानुसार दो हजार रुपये का नकद जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई मलां से आरंभ करके नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार पर  की गई। विभागीय नियमों की अवहेलना करने वालों को विभाग कतई नहीं बख्शेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed