{"_id":"65ca4539be3215a1f20e7bb1","slug":"chhindwara-bulldozer-fired-on-encroachers-30-to-35-people-had-encroached-on-government-and-private-land-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, सिंगोड़ी में 30 से 35 लोगों ने सरकारी और निजी जमीन पर किया था कब्जा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Chhindwara: अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, सिंगोड़ी में 30 से 35 लोगों ने सरकारी और निजी जमीन पर किया था कब्जा
Mon, 12 Feb 2024 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 12 Feb 2024 09:50 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में हाईवे के किनारे खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाना चाह रहे थे। फिलहाल अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया, जिससे दिनभर यहां पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा इलाके में प्रशासन ने जमीन मुक्त कराई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के सिंगोड़ी के हाईवे से लगी शासकीय और गैर शासकीय जमीन पर रविवार सुबह कुछ अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया। यहां उन्होंने बाकायदा चूने का ले आउट डाला और कुछ लोगों ने तो दीवार भी उठा ली थी। इसकी सूचना लगते ही तत्काल प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां पर बुलडोजर चला दिया तथा उनका अतिक्रमण तोड़ दिया।
दरअसल अतिक्रमणकारी बाहरी क्षेत्र के थे, जो हाईवे के किनारे खाली पड़ी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाना चाह रहे थे। फिलहाल अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया, जिससे दिनभर यहां पर हड़कंप मचा रहा।
30 से 35 लोग पहुंचे थे मकान बनाने
दरअसल हाईवे बायपास पर पटवारी कक्ष के सामने कुछ शासकीय और गैर शासकीय जमीन है, जिस पर अतिक्रमण करने की होड़ मची हुई है। आसपास से कुछ गांव की ग्रामीणों ने यहां पर अतिक्रमण किया तो कुछ लोगों ने चूने का लेआउट डालकर अपना कब्जा बता दिया। कुछ लोगों ने यहां पर दीवार उठा दी थी। वहीं इसके बाद तत्काल तहसीलदार और उनकी टीम ने यहां पहुंचकर सारे अतिक्रमण को तोड़ दिया है तथा उचित कार्रवाई की बात की जा रही है।