फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Objectionable deepfake photo of Ayodhya Ram temple priest goes viral, RSS workers apply in police

Chhatarpur: अयोध्या राम मंदिर पुजारी की आपत्तिजनक डीपफेक फोटो वायरल, RSS कार्यकर्ताओं ने थाने में दिया आवेदन

Sun, 17 Dec 2023 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 10:55 PM IST
सार

छतरपुर में अयोध्या के राममंदिर के पुजारी मोहित पांडेय की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। उनका डीपफेक आपत्तिजनक फोटो वायरल हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आपत्ति दर्ज कराते हुए थाने पर शिकायती आवेदन दिया है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Objectionable deepfake photo of Ayodhya Ram temple priest goes viral, RSS workers apply in police
आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने डीपफेक फोटो पर आपत्ति जताते हुए थाने पर शिकायती आवेदन दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे का डीपफेक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स रामभगत कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर उसे शेयर किया है। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदू समिति के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। जहां उन्होंने राजनगर थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता परशुराम तिवारी ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को ग्राम कोडा के निवासी शख्स ने अयोध्या राममंदिर के पुजारी मोहित पांडेय की अश्लील फोटो गलत तरीके से एडिटिंग करके वायरल की। अयोध्या के राममंदिर के पुजारी मोहित पांडेय की छवि खराब की। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मना करने पर रामभगत कुशवाहा ने गांव के लोगों को गालियां दीं जिस पर उन्होंने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


राजनगर थाना प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि हिंदू वादी संगठनों ने आवेदन दिया है। ऐसे लोग समाज में जहर घोलने और आपसी सामंजस्य बिगड़ने के काम कर रहे हैं। उक्त मामले में जो भी व्यक्ति है मामले में जांच कर विधिसंवत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed