{"_id":"58c3dbd74f1c1b0f3bdc6fa2","slug":"central-minister-suggested-soniya-ghandhi-for-rahul-ghandhi-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी हार के बाद इस नेता ने कर डाली राहुल के शादी की मांग, साेनिया काे पहुंचवाया संदेश","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
करारी हार के बाद इस नेता ने कर डाली राहुल के शादी की मांग, साेनिया काे पहुंचवाया संदेश
हिमांशु मिश्र/ टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी व साेनिया गांधी
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा के नतीजों से भाजपा बेहद खुश दिख रही है। बीजेपी के कई नेताओं के बयानों में इसकी साफ झलक देखने को मिल रही है। कुछ बीजेपी नेता तो कांग्रेस पर तंज करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस-सपा गठबंधन काे मिली करारी हार के बाद मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राहुल गांधी की शादी कराकर घर बसाने की सलाह दी है। यूपी में बीजेपी की शानदार जीत का जश्न मनाते हुए भोपाल में सारंग ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी को घर बैठने का जनमत दिया है। अब मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन