फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cctv camera in all city buses, soon

नए साल तक सभी सिटी बसों में सीसीटीवी कैमरे

Sun, 27 Oct 2013 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
cctv camera in all city buses, soon

शहर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। खासकर गोमती नगर एक्सटेंशन, सीतापुर रोड, रायबरेली रोड और अन्य बाहरी इलाकों में तेजी से कॉलोनियां बन रही हैं।

विज्ञापन


लोग रह रहे हैं तो सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। कोशिश यही है कि इन सभी इलाकों को सिटी बस सेवा से जोड़ा जाए।

इसके लिए तेजी से प्रयास चल रहे हैं। हम अगले साल तक कई नए इलाकों में सिटी बस सेवा शुरू कर देंगे।

महिलाओं की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। हमारी भी चिंता यही है कि महिलाएं सुरक्षित सफर कर सकें। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक बस में अभी कैमरा लगाया गया है।
विज्ञापन


नए साल में सभी सिटी बसों में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे। इन कैमरों के जरिए हम बसों में छेड़खानी करने वालों और महिलाओं की सीट पर बैठने वालों पर नजर रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सखी बस का विकल्प तलाशेंगे

सखी बस सेवा फिर से शुरू करने पर भी बात हुई थी। समीक्षा में यह बात निकल कर आई थी कि पहले यह सेवा सफल नहीं हुई थी। इसकी वजह यह थी कि ज्यादातर लोग परिवार के साथ चलते हैं।


महिलाएं अपने भाई या पति के साथ चलना चाहती हैं। लेकिन महिलाओं के लिए खास सेवा में वे नहीं बैठ सकते। यही वजह है कि पिछली बार ये बसें खाली चलती रहीं। अब कोई दूसरा विकल्प तलाशने की कोशिश की जा रही है।


अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड बने तो दूर हो संकट

केंद्र की पहल पर यहां अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड का गठन किया जाना है। उसके लिए प्रयास चल रहे हैं। राज्य सरकार भी जल्द ही इसके गठन की तैयारी कर रही है। उससे आर्थिक तंगी काफी हद तक दूर हो जाएगी।



हम खराब बसों को भी ठीक कराएंगे। कुछ नई बसें चलाने की कोशिश करेंगे। अपने स्तर से भी धन की व्यवस्था कर रहे हैं। सीएनजी के दाम अक्सर बढ़ते हैं। इससे दिक्कतें आ रही हैं। हम रोजाना किराया घटा-बढ़ा नहीं सकते।

अब अनुमान के आधार पर ऐसी व्यवस्था करेंगे ताकि हमें घाटा न हो और जनता पर भी बोझ न पड़े। त्योहार और छुट्टियों में बसें खाली चलती हैं। आने वाला समय ठीक है क्योंकि दीपावली के बाद लगातार ज्यादा छुट्टियां नहीं होंगी।

लखनऊ की दूसरी खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed