फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CBI questioned three MLAs of MLA

सीबीआई ने विधायक के तीन करीबियों से की पूछताछ

Wed, 23 May 2018 11:30 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 23 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह प्रकरण में सीबीआई ने अब करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को सीबीआई ने विधायक के एक खास जनप्रतिनिधि सहित तीन लोगों को लखनऊ सीबीआई मुख्यालय तलब कर कई घंटे पूछताछ की। सीबीआई ने माखी थाने के कुछ पुलिसकर्मियों से भी किशोरी के पिता के साथ हुई मारपीट के मुकदमे की जानकारी जुटाई। सीबीआई का शिकंजा करीबियों पर कसने से उनके खास लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर मामले में पिछले दिनों सीबीआई की ओर से किशोरी के पिता से मारपीट व हत्या के मुकदमे में पूछताछ के लिए एक साथ कई लोगों को नोटिस देने के बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि जांच एजेंसी के अधिकारी जल्द ही विधायक के करीबियों से पूछताछ कर सकते हैं। सीबीआई ने पूछताछ की कड़ी में विधायक के दो सबसे खास लोगों को पूछताछ के लिए दो दिन पूर्व तलब किया था। इसके अलावा एक जनप्रतिनिधि को अपना पक्ष रखने को कहा गया था। बुधवार को सीबीआई ने पीड़िता की बड़ी बहन, मां व मारपीट की घटना के दिन किशोरी के पिता के साथ दिल्ली से आए उसके साथी से घटना की बिंदुवार जानकारी ली। किशोरी के चाचा के वाहन चालक से जून 2017 की घटना में बयान दर्ज किए गए। अगवा की गई किशोरी की तलाशी का दबाव पड़ने पर माखी थाना पुलिस के लिए किशोरी के चाचा ने अपनी गाड़ी भेजी दी थी। गाड़ी चाचा का ड्राइवर चला रहा था। किशोरी के पिता की हत्या के मामले में विधायक के तीन करीबियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। सीबीआई ने किशोरी के पिता के साथ हुई मारपीट व उस पर दर्ज कराए गए मुकदमों के संबंध में सवाल किए। माखी थाने के उन पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की गई जो मुकदमा लिखे जाने के समय थाने में मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई जल्द ही कुछ और करीबियों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।
विज्ञापन

इनसेट
कल होगी विधायक और शशि की तलबी पेशी
पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रहे मुकदमे में विधायक सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह की तलबी पेशी के लिए 25 मई तय है। माना जा रहा है कि तलबी पेशी से पहले ही मुकदमा पॉक्सो कोर्ट उन्नाव से लखनऊ सीबीआई कोर्ट ट्रांसफर हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीबीआई विधायक को कोर्ट ला कर या सीतापुर जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करा सकती है। सीतापुर जेल में बंद विधायक की तबियत खराब होने से न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक के आग्रह पर पिछली तलबी पेशी माफ कर दी थी। सह आरोपी शशि सिंह को सीतापुर से यहां कोर्ट में पेशी पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed