फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Canteen started in Damoh District Jail, prisoners will be able to buy material worth Rs 1500 every month

Damoh: दमोह जिला जेल में कैंटीन की हुई शुरुआत, हर महीने 1500 रुपये की सामग्री खरीद सकेंगे बंदी

Thu, 17 Aug 2023 03:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 03:51 PM IST
सार

शासन के निर्देश के तहत कैंटीन का संचालन शुरू किया गया है। इसके लिए एक समिति बनाई गई है, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष नियुक्त हैं, जो इस कैंटीन का संचालन करेंगे। 

विज्ञापन
Canteen started in Damoh District Jail, prisoners will be able to buy material worth Rs 1500 every month
दमोह जिला जेल में कैंटीन की शुरुआत हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिला जेल में बंदियों की सुविधा के लिए कैंटीन का संचालन शुरू हो गया है। इसमें जेल में बंद बंदियों के दैनिक उपयोग से जुड़ी खाद्य सामग्री उन्हें डिमांड के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसका भुगतान बंदियों के परिजनों से लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जेल प्रहरी और कैंटीन समिति के सचिव दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के तहत कैंटीन का संचालन शुरू किया गया है। इसके लिए एक समिति बनाई गई है, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष नियुक्त हैं, जो इस कैंटीन का संचालन करेंगे। जेल के बंदियों को खाद्य सामग्री चाहिए होगी तो वे डिमांड करेंगे और उस डिमांड के आधार पर उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। पैसे का भुगतान बंदियों के परिजनों से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 40 प्रकार की खाद्य सामग्री बंदियों को फिलहाल उपलब्ध कराई जाएगी। हर महीने 1500 रुपये की सामग्री बंदी खरीद सकेंगे और प्रत्येक हफ्ते वे 375 रुपये की सामग्री ले सेकेंगे। जेल विभाग के मेन्यू अनुसार ही उन्हें खाद्य सामग्री व अन्य सामग्री दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed