फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke rider died in an road accident

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 21 Nov 2018 11:59 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Wed, 21 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
byke rider died in an road accident
इकलेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कस्बा स्थित तिराहे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्रा निवासी इकलेश (40) पुत्र रामसिंह परिवार के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम हूंसेपुर स्थित गांव में रहता था। बुधवार सुबह इकलेश सांडी कस्बे से बाइक से घर वापस जा रहा था। सांडी तिराहे पर उसकी बाइक में पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल इकलेश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने रोडवेज चालक और कंडक्टर को पकड़ लिया। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई सतेंद्र ने बताया कि इकलेश तीन भाइयों में बड़ा था। उसके दो बेेटे हैं। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed