{"_id":"5a81d81d4f1c1b93268b9b4b","slug":"broken-rain-caused-by-farmers-frustration","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर आफत बनकर टूटी बारिश","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
किसानों पर आफत बनकर टूटी बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
, hail stone,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई घंटे छिटपुट बारिश के बीच हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। कई ब्लाकों में ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू की फसल को खासा नुकसान हुआ। कमालगंज, शमसाबाद, अमृतपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव श्रृृंगीरामपुर, अखमेलपुर, कतरौली पट्टी, सिन्नौली और रामपुर मांझगांव में ओले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। आलू की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
कमालगंज, शमसाबाद, अमृतपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव श्रृृंगीरामपुर, अखमेलपुर, कतरौली पट्टी, सिन्नौली और रामपुर मांझगांव में ओले गिरने से किसान परेशान हैं। सबलपुर के किसान सतेंद्र प्रताप सिंह, भोला नगला के रामकुमार और गांव बहोरनपुर टप्पा हवेली के किसान प्रमोद यादव ने कहा कि ओलावृष्टि से आलू की फसल बर्बाद हो गई है। सरसों और गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होगा। उधर, ब्लाक शमसाबाद के गांव नगला नान, असगरपुर, रोशनाबाद और सुतहड़ी आदि गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से गन्ना, आलू, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। तहसील अमृतपुर और ब्लाक राजेपुर क्षेत्र के भी कई गांवों में ओले गिरे। तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव पिथनापुर के सुखदीप शुक्ला ने बताया कि 22 बीघा सरसों की फसल तैयार खड़ी थी लेकिन ओले गिरने से फसल की पैदावार आधी रह जाएगी। अमरपाल ने बताया कि ओले से सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान होगा। ब्लाक शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला नान निवासी शिव कुमार ने कहा कि ओलावृष्टि से आलू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। ताल नगरा के नरेंद्र अवस्थी ने कहा कि ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू के अलावा सभी फसलों को नुकसान होगा। राकेश चतुर्वेदी का कहना है कि ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
गेहूं की फसल के लिए बारिश अमृत
मोहम्मदाबाद/राजेपुर। विकास खंड मोहम्मदाबाद और ब्लाक राजेपुर में हुई बरसात से गेहूं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उनका कहना है कि यह बरसात गेहूं की फसल के लिए अमृत का काम करेगी। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी रामनेश मिश्रा ने बताया कि बरसात ने गेहूं की फसल के लिए अमृत का काम किया है। विनोद प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आलू की फसल को नुकसान होगा। राजेपुर के रघुराज सिंह का कहना है कि बरसात व बदले मौसम से गेहूं फसल को लाभ होगा। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के किसान अरिदमन सिंह, जयपाल सिंह, आदेश वर्मा, कृपाल शाक्य का कहना है कि यह बरसात पिछैती गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि ओले न गिरें तो गेहूं की फसल काफी अच्छी होगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि यह बरसात गेहूं के लिए वरदान साबित होगी। जो बरसात हुई है। उससे आलू की फसल को भी ज्यादा नुकसान नहीं होगा। लेकिन अगर तीन-चार दिन तक इसी तरह बरसात हुई तो आलू की फसल का नुकसान ज्यादा हो जाएगा।