{"_id":"a69687e5574023b630cb6040deef7073","slug":"bjp-youth-social-media-incharge-bragta-represent-india-in-political-conference-in-korea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे चेतन","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे चेतन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Sep 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो सोशल मीडिया राष्ट्रीय प्रभारी चेतन बरागटा कोरिया में 28 सितंबर से होने वाले अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह मोदी सरकार की योजनाओं और राजनीति के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन
इसमें करीब 34 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कोरिया में अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक सम्मेलन जर्मनी क्रिस्टन डेमोक्रेटिक यूनियन की संस्थापक संस्था की ओर से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच दिवसीय सम्मेलन में चेतन बरागटा लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी प्रकाश डालेंगे। देश की राजनीति के बदलते स्वरूप से उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
बरागटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया ने देश की राजनीति को अलग दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सरकार की योजनाओं और राजनीति में सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।
इसमें 34 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सभी प्रतिनिधि अपने देशों के राजनीतिक स्वरूप पर प्रकाश डालेंगे।