फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP state president Joshi attended the mass marriages said such events are example of unity in society

RAJ News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष जोशी, कहा- ऐसे आयोजन समाज की एकता का उदाहरण

Mon, 01 May 2023 08:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 08:48 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए और समाज के हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। समाज की कुरीतियों को दूर करने में ऐसे आयोजन जरूरी हैं। विवाह सिर्फ पति-पत्नी का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। पति-पत्नी दोनों को एकदूसरे के माता- पिता और परिजनों का सम्मान करना चाहिए। 

 

विज्ञापन
BJP state president Joshi attended the mass marriages said such events are example of unity in society
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सोमवार को उदयपुर और चित्तौडगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने नयाखेड़ा चित्तौडगढ़ में दशनाम गोस्वामी समाज आम मण्डल द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन और उदयपुर में बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम में कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन वर्तमान समय की आवश्यकता है। ऐसे सम्मेलनों से समाज के ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से सक्षम ना हों, वे अपने बेटे-बेटियों का विवाह धामधूम से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एकता का उदाहरण है। वर्तमान के व्यस्त समय में ऐसे आयोजन पूरे समाज को एक छत के नीचे लाते हैं। इसलिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए और समाज के हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। समाज की कुरीतियों को दूर करने में ऐसे आयोजन जरूरी हैं। विवाह सिर्फ पति-पत्नी का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। पति-पत्नी दोनों को एकदूसरे के माता- पिता और परिजनों का सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन

संगेसरा में चल रहे पंच दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ में शामिल
इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने डूंगला, चित्तौडगढ़ स्थित श्री श्री 1008 श्री हरिनाथगिरिजी महाराज मठ, संगेसरा में चल रहे पंच दिवसीय पंचकुण्डिय महायज्ञ में पहुंचकर साधु संतों का आशीर्वाद लिया और ईश्वर से प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यज्ञ के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा यज्ञ से श्रेष्ठ अन्य कोई सत्कर्म नहीं है, इससे समस्त जीवों का कल्याण और वातावरण शुद्व होता है। यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। रोग-नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करके स्वस्थ रहने में सहायक होता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भी परीक्षण करके यज्ञ द्वारा वायु की शुद्धि होकर रोग निवारण की इस वैदिक मान्यता को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed