फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; 7-year-old girl raped in Patna, temple priest accused of rape

Bihar : 7 साल की मासूम से रेप, खिलौना देने के बहाने पुजारी ने बुलाया, कमरे में ले जाकर किया ऐसा

Wed, 14 Jun 2023 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 Jun 2023 12:09 PM IST
सार

Patna News; लोगों का यह भी आरोप है कि पुजारी पूर्व में भी तीन बार अपनी बेटी के साथ गंदी हरकत कर चुका है। लूतू की पत्नी नहीं है। वह एक मंदिर में पुजारी के रूप में काम करके अपना जीवन यापन करता था

विज्ञापन
Bihar News; 7-year-old girl raped in Patna, temple priest accused of rape
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना में एक 7 साल की मासूम के साथ रेप हुआ है। इस रेप का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मंदिर के 60 साल के पुजारी पर लगा है। पुलिस ने आरोपी पुजारी लूतू बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना कदमकुंआ स्थित एक दलदली रोड मंदिर में मंगलवार की है। मंदिर के पुजारी द्वारा रेप की बात आग की तरह फैल गई। लोगों का कहना है कि जिसे लोग अच्छा इंसान समझ रहे थे, वह ऐसा करेगा किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस को ऐसे दरिंदे पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन


खिलौना देने के बहाने किया गंदा काम
कदमकुआं थानेदार ने बताया कि पुजारी लूतू बाबा उम्र लगभग 60 वर्ष पर एक 7 वर्ष के बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लोगों ने लगाया है। आरोप है कि पुजारी ने नाबालिक को खिलौना दिलाने की बहाने मंदिर के बगल के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की। उन्होंने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


अपनी बेटी के साथ भी गंदी हरकत कर चुका है
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पुजारी ने बहला-फुसलाकर बगल के रूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने पुजारी के कुकर्म को देख कर उसे पकड़ लिया। कुछ लोग आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई भी कर दी। लोगों का यह भी आरोप है कि पुजारी पूर्व में भी तीन बार अपनी बेटी के साथ गंदी हरकत कर चुका है। लूतू की पत्नी नहीं है। वह एक मंदिर में पुजारी के रूप में काम करके अपना जीवन यापन करता था। पुजारी की करतूत का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed