फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Advisory issued regarding new variant of Covid, caution advised, three active cases in Bhopal

Bhopal News: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 24 Dec 2023 05:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 24 Dec 2023 05:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजधानी भोपाल में शनिवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए है। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Advisory issued regarding new variant of Covid, caution advised, three active cases in Bhopal
बढ़ते कोरोना के बीच घर से बाहर जाते समय ये चीजें रखें साथ - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश में बढ़ती सर्दी के बीच कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भोपाल में शनिवार को दो नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर शहर में तीन पहुंच गई है। इससे पहले भी शहर में एक कोरोना संक्रमित मिला था। तीनों का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है। वहीं, नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने जानकारी दी कि मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत साधारण सर्दी जुकाम वाले रोगी भी कोविड-19 के लक्षण के साथ ओपीडी में उपस्थित हो सकते है। समस्त संदिग्ध व्यक्ति आईएलआई लक्षण वाले जिन्होंने पिछले 14 दिनों में विदेश यात्रा की हो, जो प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि कि किए गए केस के संपर्क में आए हो। समस्त संदिग्ध व्यक्ति जो हॉटस्पाट अथवा कन्टेंमेंट जोन के निवासी हो समस्त अस्पताल में भर्ती मरीज जिनमें आईएलआई के लक्षण प्रकट हुए हो उन सभी को अपना आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराना चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं, अपर मुख्य सचिव ने जारी निर्देशों में कहा कि प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा कोविड-19 रोगी की क्लीनिकल स्थिति का आकलित कर ऑक्सीजन की आवश्यकता, ऑक्सीजन की फ्लोदर तथा यथोचित सैचुरेशन नियंत्रित कर आक्सीजन थैरेपी का तर्कसंगत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता तथा क्षमता के अवलोकन के लिए नियमित रूप से ड्रॉयरन का आयोजन, सभी गभीर रूप से संकमित पाए व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित की जाएं। पर्याप्त वेंटेलेशन एवं मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाएं। ऐसे क्षेत्र जहां कोविड के ज्यादा प्रकरण आ रहे हो वहा सर्विलेस गतिविधियों पुनःप्रारंभ की जाए। आगामी उत्सवों की तैयारियों के लिए आवश्यक है कि कार्यकम आयोजकों द्वारा भीड़ का उचिव प्रबंधन किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed