फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   bhadra mla injured, driver died

चालक की मौत, विधायक और अन्य घायल

Mon, 13 Jul 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 13 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

राजस्थान के भादरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक की गाड़ी रविवार बरसात के चलते भादरा बाइपास पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि विधायक सहित दो अन्य घायल हो गए। दोनों को सिरसा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भादरा से भाजपा विधायक संजीव बैनीवाल को रविवार सुबह दिल्ली में आयोजित एक बैठक में भाग लेने के लिए जाना था। सुबह चालक गांधी गांव निवासी अरशद विधायक और उनके साथी वीरेंद्र बैनीवाल को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज बरसात के कारण उनकी कार भादरा बाइपास पर अनियंत्रित होकर ट्रक और बाद में पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी सवार तीनों जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिरसा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। वहां चालक अरशद ने दम तोड़ दिया, जबकि जबकि विधायक संजीव बैनीवाल व वीरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक  रैफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed