{"_id":"04f74fae0e60837f3b2423ced035067d","slug":"bcci-may-select-rishi-dhawan-in-national-cricket-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि धवन या मलिक पर दांव की तैयारी! ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
ऋषि धवन या मलिक पर दांव की तैयारी!
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 06 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में हिमाचल की धमक से क्रिकेट जगत में प्रदेश का दबदबा बढ़ा है। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई सचिव बनने से हिमाचली खिलाड़ियों का टीम इंडिया में खेलने का सपना साकार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हालांकि, टीम इंडिया के नए खिलाड़ियों का चयन अभी निकट भविष्य में तय नहीं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि आगामी टूर्नामेंट में परफारर्मेंस के आधार पर हिमाचल से ऋषि धवन, विक्रमजीत मलिक या पारस डोगरा पर बीसीसीआई दांव लगा सकता है। अभी तक हिमाचल से किसी भी खिलाड़ी को टीम इंडिया का हिस्सा होने का गौरव नहीं मिला है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अकेले पारस डोगरा हिमाचल से ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एक मर्तबा भारत की ए क्रिकेट टीम की ओर से खेले हैं। मंडी जिले से संबंधित आलराउंडर ऋषि धवन मुंबई इंडियंस से आईपीएल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। मीडियम फास्ट बॉलर ऋषि धवन गत वर्ष एचपीसीए की ओर से प्लेयर ऑफ द ईयर भी घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल के विक्रमजीत मलिक के नाम रणजी में सर्वाधिक 300 विकेट चटकने का रिकॉर्ड है। पारस डोगरा भी हिमाचल क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। ऊना पहुंचे बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने इस बात का संकेत दिया है कि उनकी कोशिश हिमाचली खिलाड़ियों को टीम इंडिया तक पहुंचाने की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लक्ष्य के साथ पूरी तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें तराशने की जरूरत है।