फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aurangabad Road Accident; Bike overturned in pit, youth died, condition of 2 critical

Bihar: औरंगाबाद में हादसा, युवक की मौत, दो घायल; मेला घूमने जा रहे थे तीनों, गड्ढे में पलटी बाइक

Mon, 27 Mar 2023 06:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 Mar 2023 06:51 PM IST
सार

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज CHC में चल रहा है। 

विज्ञापन
Aurangabad Road Accident; Bike overturned in pit, youth died, condition of 2 critical
हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज CHC में चल रहा है। घटना देव थाना क्षेत्र में चांदपुर और केशव मोड़ के बीच की है। सोमवार तीनों एक ही बाइक पर बैठकर सोमवार दोपहर चैती छठ पूजा का मेला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।हादसे के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और तीनों घायलों देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


दोनों घायलों का चल रहा इलाज
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में युवक की मौत हो गई है। अन्य दो घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी रविन्द्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई। अन्य दो घायल की पहचान विपुल कुमार (12) और अर्जुल कुमार (8) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
परिजनों का कहना है कि अंकित छठ पूजा का मेला घूमने गया था। बाइक वहीं चला रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित मनोज सिंह का इकलौता बेटा था। लोग कह रहे हैं, उसके जाने के बाद घर का चिराग बुझ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed