{"_id":"db4677552c6b83be1cbc892170436fd9","slug":"anupam-kher-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे पहाड़ों से है भावनात्मक लगाव'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'मुझे पहाड़ों से है भावनात्मक लगाव'
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sun, 09 Mar 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर तीन दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंचे। वह एक गोष्ठी में लाइव कोचिंग प्रोग्राम के तहत व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
शिमला के रहने वाले हैं अनुपम
शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर लाल टिब्बा स्थित रुकबी मेनोर होटल पहुंचे। खेर ने कहा कि वह शिमला के रहने वाले हैं।
इसलिए पहाड़ों से उनका भावनात्मक लगाव है। इससे पहले वह देहरादून तक कई बार आए लेकिन मसूरी पहली बार पहुंचे। अनुपम ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिहाज से बहुत संभावनाएं हैं।
आपदा ने झकझोरा
मगर सुविधाओं की कमी है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आपदा ने पूरे देश के साथ उन्हें भी झकझोरा।
तीन दिन तक मसूरी में रहने के दौरान वह सीरियलों की शूटिंग के लिए लोकेशन की भी तलाश करेंगे।