{"_id":"64cd1b2a082aa4592d060f75","slug":"angry-with-the-administrative-reshuffle-deputy-collector-megha-tiwari-resigned-agreed-after-adm-s-advice-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रशासनिक फेरबदल से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने दिया इस्तीफा, एडीएम की समझाइश के बाद मानीं","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
MP News: प्रशासनिक फेरबदल से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने दिया इस्तीफा, एडीएम की समझाइश के बाद मानीं
Fri, 04 Aug 2023 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:07 PM IST
सार
नई पदस्थापना से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने बीते रोज कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफा देते ही जिला प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी गत 6 महीने से सबलगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थ थीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रशासनिक फेरबदल से नाराज मुरैना की डिप्टी कलेक्टर ने बीते रोज कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफा देते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि एडीएम की समझाइश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी गत 6 महीने से सबलगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थ थीं। अभी हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के दौरान जिले को चार नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। नए अधिकारियों के आमद दर्ज कराते ही कलेक्टर अंकित अस्थाना ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए मेघा तिवारी को सबलगढ़ एसडीएम के पद से हटाकर दिमनी विधानसभा में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) की जिम्मेदारी दे दी। मेघा तिवारी की जगह डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे को सबलगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है। नई पदस्थापना से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने बीते रोज कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफा देते ही जिला प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
कलेक्टर ने मेघा तिवारी को मनाने की जिम्मेदारी एडीएम सीबी प्रसाद को दी। एडीएम ने शुक्रवार सुबह डिप्टी कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर उनको समझाया। एडीएम की समझाइश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। एडीएम सीबी प्रसाद का कहना है कि डिप्टी कलेक्टर ने लंबी छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। चूंकि चुनाव का समय है इसलिए उनको लंबी छुट्टी पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया है।