फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Dubey's wife killed in Bikeru scandal worsens, blood vomiting and seizures

बिकरू कांड में मारे गए अमर दूबे की पत्नी की तबियत बिगड़ी, खून की उल्टी व पड़ रहे दौरे

Sun, 30 May 2021 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 May 2021 07:30 PM IST
सार

बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी को लगातार खून की उल्टियां व मिर्गी के दौरे पड़ने के कारण महिला चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Amar Dubey's wife killed in Bikeru scandal worsens, blood vomiting and seizures
अमर दुबे और खुशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में शामिल एनकाउंटर मारे गए अमर दुबे की पत्नी की शनिवार को रात तबियत बिगड़ने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगातार खून की उल्टियां व मिर्गी के दौरे पड़ने के कारण महिला चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को लखनऊ रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में विकास दूबे के सहयोगी व रिश्तेदार अमर दूबे को एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया था। उसके बाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार की गई उसकी नाबालिग पत्नी खुशी दुबे न्यायालय के आदेश पर 14 सितंबर 2020 को जिले के किशोरी संप्रक्षेण ग्रह में लाया गया था। शनिवार की रात उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। जिसे सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


मगर, खून की उल्टियां व मिर्गी के दौरे न रूकने को लेकर महिला चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। अधिकारियों की माने तो इससे पहले भी एक नवंबर 2020 को भी उसे खून की उल्टियां व दौरे की दिक्कत होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सूत्रों की माने तो खुशी दूबे की मां दो दिनों से बाराबंकी में ही थी। ऐसे में भी बिकरू कांड जैसे  चर्चित मामले से जुड़ी युवती की हालत बिगड़ने व उसे अस्पताल प्रशासन में भर्ती कराने की सूचना महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कानपुर के बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए अमर दूबे की पत्नी खुशी दूबे की शनिवार की रात हालत बिगड़ गई थी। जिसे खून की उल्टियां और मिर्गी के दौरे आ रहे थे। ऐसे में उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुधार न होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया है।  
अनिल मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed