फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Alauddinpur does not stop the fever of fever

अलाउद्दीनपुर में नहीं थम रहा बुखार का कहर

Tue, 24 Oct 2017 12:14 AM IST
kannauj
kannauj Updated Tue, 24 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Alauddinpur does not stop the fever of fever
मकरंदनगर में कूड़ा हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। मोहल्ला अलाउद्दीनपुर में फैले बुखार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। छह रोगियों को कानपुर भेजा गया। सोमवार को भी मोहल्ले में जहां सफाई अभियान चलाया गया, वहीं कैंप लगाकर 72 रोगियों को जांच के बाद दवा दी गई। मोहल्ले में अधिकारी पूरे दिन सफाई और अन्य कार्यों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन


अलाउद्दीनपुर मोहल्ले में फैले बुखार पर स्वास्थ्य विभाग काबू नहीं कर पा रहा है। मोहल्ले में सफाई अभियान चलने व कैंप लगा कर दवा का वितरण होने के बाद भी मरीजों को कोई लाभ नही हो रहा है। इससे परेशान मरीज यहां का सहारा छोड़ कानपुर में उपचार कराने को मजबूर है। सोमवार को मोहल्ले के सविता (30) पत्नी नन्हे, अंश (11) पुत्र जितेंद्र, सोनम (15), स्वाती (12) पुत्री उमेश, कुनाल (14) पुत्र सर्वेश, रमाकांत (25) पुत्र श्रीपाल को मोहल्ले के लोगों ने इलाज के लिए कानपुर भिजवाया।
विज्ञापन


अभी भी कई लोग बुखार रोग से पीड़ित हैं लेकिन पैसे की कमी होने के कारण कानपुर नहीं जा पा रहे हैं। सुरेश चंद्र व सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मोहल्ले में अभी करीब 100 मरीज और हैं। ये सभी स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे हैं। कोई फायदा नहीं हो रहा है। आर्थिक संकट के कारण वे कानपुर नहीं जा पा रहे हैं। सोमवार को सीएमओ डा. कृष्ण स्वरुप के निर्देश पर डा. बृजेश शुक्ला, फार्मासिस्ट विद्या सागर पटेल, एलटी चंदेल ने मोहल्ले में कैंप लगाया। इस दौरान 72 रोगियों की जांच कर दवा का बांटी गईं। 32 रोगियों की स्लाइड बनाई गई। मोहल्ले में सफाई अभियान व दवा के छिड़काव की हकीकत जांचने के लिए सीएमओ व एसडीएम सदर डा. अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की। मोहल्ले की प्रत्येक गली में पहुंच कर सफाई व्यवस्था और दवा के छिड़काव की जानकारी ली। सफाई अभियान में मोहल्ले के लोगों के साथ भाजपा नेता आकाश शाक्य, हरिनाथ कुशवाह व गप्पू आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदे के पैसों से मरीजों का इलाज कराएंगे स्थानीय लोग
कन्नौज। मोहल्ले में बुखार रोग से पीड़ित उन मरीजों को इलाज के लिए कानपुर भेजा जाएगा, जिनके पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं है। इन मरीजों के लिए चंदा एकत्र किया जाएगा इन सभी मरीजों को कानपुर भेजा जाएगा। सोमवार को सुरेश चंद्र व सुरेश कुशवाहा ने मोहल्ले में रोगियों की बढ़ रही संख्या को लेकर सीएमओ डा. कृष्ण स्वरुप से मुलाकात कर विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजे जाने की मांग की तो सीएमओ ने विशेषज्ञ डाक्टर न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर लिए।


बोले जिम्मेदार---मोहल्ले में अब स्थिति सामान्य होने लगी है। नियमित रुप से स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में कैंप लगाकर मरीजों को दवा का वितरण कर रही है। एक-दो दिनो में सभी रोगी सामान्य हो जाएंगे।  
डा. कृष्ण स्वरूप, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed