{"_id":"633a81c8143a8054694f570d","slug":"agniveer-bharti-400-candidates-were-removed-from-the-recruitment-for-rigging-the-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Bharti: उम्र की हेराफेरी करने पर भर्ती से निकाले 400 अभ्यर्थी, बुलंदशहर के अभ्यर्थियों ने की गड़बड़ी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Agniveer Bharti: उम्र की हेराफेरी करने पर भर्ती से निकाले 400 अभ्यर्थी, बुलंदशहर के अभ्यर्थियों ने की गड़बड़ी
Mon, 03 Oct 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:08 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में 400 अभ्यर्थीयों को भर्ती से निकाल दिया गया है।अधिक उम्र के अभ्यर्थी प्रमाणपत्रों और आधार कार्ड में उम्र की हेरफेरी कर रहे थे। जिसके बाद सेना के अधिकारियों ने कड़ा फैसला लिया और अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल से ही वापस भेज दिया।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती, Agniveer recruitment
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में उम्र में हेराफेरी कर शामिल होने की कोशिश कर रहे अधिक उम्र के 400 अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। निर्धारित 23 साल से अधिक की उम्र के युवा भर्ती में पहुंचे थे। प्रमाणपत्रों और आधार कार्ड में उम्र की हेरफेरी की गई थी। सैन्य अधिकारियों ने जब दस्तावेजों की जांच की तो ये पकड़ में आ गए।
बुलंदशहर जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती के दौरान यह मामला सामने आया। सेना के अधिकारियों ने कड़ा फैसला लिया अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल से ही वापस भेज दिया। युवाओं ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के अलावा आधार कार्ड में भी जन्मतिथि बदल ली थी। जांच हुई तो अभ्यर्थी फंस गए। इससे पहले भी अब तक 174 अभ्यर्थी पकड़े गए थे। और वर्तमान में कुल 574 अभ्यर्थी पकड़े जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: दीपक का कटा सिर घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर मिला, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इस तरह कर रहे गड़बड़ी
ऐसे अभ्यर्थी जिनकी भर्ती की उम्र निकल चुकी है, वह दोबारा दसवीं की परीक्षा में शामिल होकर जन्मतिथि बदलकर प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं। इसके बाद ऐसे अभ्यर्थी आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलते हैं। ऐसे सैकड़ों अभ्यर्थी, जिनके आधार कार्ड में भर्ती शुरू होने से पहले जन्मतिथि में बदलाव किया गया है। सेना आधार कार्ड में किए जा रहे बदलाव की निगरानी कर रही है।