फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   After falling bridge was still in charge of warning boards

पुल गिरने के बाद आई चेतावनी बोर्ड लगाने की सुध

Mon, 07 Nov 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार Updated Mon, 07 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
After falling bridge was still in charge of warning boards
भाबर के ग्राम लोकमणीपुर में बैली ब्रिज गिरने के बाद लोनिवि द्वारा लगाया चेतावनी बोर्ड। - फोटो : amar ujala.
भाबर के लोकमणिपुुर गांव में पांच दिन पहले ट्रक गुजरने से वैली ब्रिज गिरने के बाद लोनिवि को चेेतावनी बोर्ड तो लगा दिया, लेकिन लगाने की सुध आई, लेकिन गंदरियाखाल मार्ग पर आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से शीघ्र वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग लोनिवि और सरकार से की है।
विज्ञापन


ग्राम लोकमणिपुर की उपप्रधान पूजा देवी, सुनील काला, प्रमोद बौठिंयाल, राजेंद्र प्रसाद, कांति प्रसाद सेलवाल, रेखा रानी, उर्मिला देवी व दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि लोनिवि पुल गिरने के बाद चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है। यदि वह चेतावनी बोर्ड पूर्व में लगा देता तो पुल गिरने की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन


इस पुल से गंदेरियाखाल, मंदेवपुर, दलीपपुर, चिलरखाल, शीतलपुर आदि गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है। वैकल्पिक मार्ग नहीं बनने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को चार से पांच किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 पुल के आसपास ग्रामीणों की निजी भूमि होने के कारण वैकल्पिक मार्ग बनाने की व्यवस्था नहीं है। विभाग द्वारा आठ से दस दिन में पुन: पुल का निर्माण करवा दिया जाएगा। 
-एलएस रावत, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed