Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   ADA leave big fishes, targeted small building

एडीए को नहीं दिख रहीं यमुना की तलहटी में खड़ीं 70 फुट ऊंची इमारतें

Sat, 23 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
यमुना किनारे अवैध निर्माणों पर पिछले चार दिन से आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का बुल्डोजर चल रहा है। अब तक किसी भी बड़ी इमारत को हाथ नहीं लगाया। लगभग सौ लोगों की टीम लेकर घूम रहा एडीए सुबह से शाम तक चार-चार फुट की बाउंड्री गिराकर ही खानापूर्ति कर रहा है। बाउंड्री के ठीक बगल में डूब क्षेत्र में खड़ीं 70-80 फुट ऊंची बिल्डिंगें विभाग को नजर नहीं आ रहीं। अभियान के चौथे दिन भी एक बाउंड्री और बंद पड़े एक मुर्गी पालन केंद्र का बड़ा हिस्सा ढहाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एडीए ने ध्वस्तीकरण अभियान की शुरुआत दोपहर एक बजे के बाद की। गुरुवार को बल्केश्वर में ताराचंद की बाउंड्री नहीं ढहा पाए थे। दो बुल्डोजरों की मदद से लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस बाउंड्री को ढहाया गया। इसके बाद एडीए का काफिला खासपुर स्थित बंद पड़े एक मुर्गी पालन केंद्र पहुंचा। एडीए ने कई कमरे ध्वस्त कर दिए। इसी के साथ चौथे दिन की कार्रवाई समाप्त हो गई। बता दें कि इस मुर्गी पालन केंद्र पर बुधवार को भी एडीए की टीम पहुंच थी मगर, तब इसी के बगल में एक बाउंड्री को ढहाया था।
विज्ञापन


13 अवैध निर्माणों में अधिकांश बाउंड्री गिराईं
मंगलवार से चल रहे एडीए के ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान अब तक लगभग 13 अवैध निर्माण ढहाए जा चुके हैं। इसमें अधिकांश प्लाट या फार्म हाउस की बाउंड्री ही हैं। दयालबाग से लेकर बल्केश्वर के बीच यमुना किनारे दर्जनों बड़ी बिल्डिंगें डूब क्षेत्र में खड़ी हैं। कई की नींव यमुना में ही है, इसके बावजूद एडीए टीम इस तरफ से नजर फेरकर निकल जाती है। जबकि यमुना किनारे बनी झोपड़ी को अवैध मानते हुए उस पर बुल्डोजर चलवा दिया। ऐसे में लोग एडीए की नियत पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
59 की लिस्ट में कई बड़े बिल्डर भी
एडीए जिन 59 अवैध निर्माणों की सूची के आधार पर अभियान चला रहा है उसमें बड़े बिल्डरों के नाम और उनके प्रोजेक्ट शामिल हैं। लिस्ट में 19 ऐसे बड़े निर्माण हैं जो डूब क्षेत्र में हैं। मगर, कोई कोर्ट से स्टे ले आया तो किसी ने एडीए की मिलीभगत से अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। हालांकि इन सभी की फिर से जांच हो रही है। इसमें कई अवैध निर्माण भी पाए गए हैं, लेकिन एडीए का बुल्डोजर इस ओर नहीं घूम रहा।


यमुना में डाला मलबा
यमुना को मूलस्वरूप में लाने के लिए अवैध निर्माणों ढहाए जा रहे हैं, लेकिन एडीए की टीम यमुना में ही मलबा डाल रही है। शुक्रवार को बल्केश्वर में ताराचंद के अवैध निर्माण को ढहाने के दौरान मलबा अधिकारियों के सामने ही नदी में ही फेंक दिया गया। अभियान के खत्म होने के बाद भी इसे नहीं उठाया गया।

रिपोर्ट तैयार करने में जुटे
ध्वस्तीकरण के नाम पर की जा रही खानापूर्ति के बीच एडीए अधिकारी 26 मई को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में जवाब दाखिल करने के लिए रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। इसके लिए दफ्तर बंद हो जाने के बाद भी काफी देर तक अधिकारी कामकाज में जुटे हैं। इस रिपोर्ट में ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान ढहाए जा रहे अवैध निर्माणों के साक्ष्य भी रखे जा रहे हैं। क्योंकि अधिकारियों की सबसे बड़ी टेंशन 26 मई को एनजीटी में होने वाली सुनवाई है।


बुल्डोजर पेड़-पौधों पर भी चल रहा
यमुना को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पेड़ पौधों की भी खूब बलि चढ़ रही है। अवैध निर्माणों पर गरज रहा बुल्डोजर पेड़-पौधों पर भी चल रहा है। चार दिन की कार्रवाई के दौरान अब तक दर्जनों पेड़-पौधे नष्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed