फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   accident

पहले बाइक ने टक्कर मारी फिर कार ने कुचला

Mon, 01 Dec 2014 06:15 PM IST
पीलीभ्ाीत/अमर उजाला ब्यूराे
पीलीभ्ाीत/अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 01 Dec 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
accident

मजदूरी

विज्ञापन
कर साइकिल से घर जा रहे थाना बरखेड़ा के गांव इगरा निवासी विकलांग 28 वर्षीय रामसरन को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच निकली कार ने उसे कुचल दिया। उसकी मौत हो गई।

गांव इगरा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई रामसरन गंगवार एक हाथ व पैर से विकलांग थे। वह शहर में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करते थे। रविवार की देर शाम लौटते आते समय पूरनपुर हाईवे पर ग्राम इगरा मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

रामसरन गिर गए, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। घर वाले उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने भी भर्ती करने से इंकार कर दिया। उन्हें बरेली ले जाया जा रहा था कि इसी बीच रामसरन ने दम तोड़ दिया।

सुनगढ़ी पुलिस ने छोटे भाई दिनेश की तहरीर पर बाइक चालक पूरनपुर गन्ना परिषद निवासी सुरेंद्र कुमार यादव व अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed