पहले बाइक ने टक्कर मारी फिर कार ने कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी
गांव
इगरा निवासी दिनेश कुमार ने
बताया कि उनके बड़े भाई रामसरन
गंगवार एक हाथ व पैर से विकलांग
थे। वह शहर में राजमिस्त्री
के साथ मजदूरी करते थे। रविवार
की देर शाम लौटते आते समय
पूरनपुर हाईवे पर ग्राम इगरा
मोड़ के पास सामने से आ रही
बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर
मार दी।
रामसरन गिर गए,
तभी
तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल
दिया। उन्हें घायल अवस्था
में जिला अस्पताल लाया गया,
जहां
से डॉक्टर ने बरेली रेफर कर
दिया। घर वाले उन्हें शहर के
एक प्राइवेट अस्पताल में ले
गए। जहां डॉक्टर ने भी भर्ती
करने से इंकार कर दिया। उन्हें
बरेली ले जाया जा रहा था कि
इसी बीच रामसरन ने दम तोड़
दिया।
सुनगढ़ी
पुलिस ने छोटे भाई दिनेश की
तहरीर पर बाइक चालक पूरनपुर
गन्ना परिषद निवासी सुरेंद्र
कुमार यादव व अज्ञात कार चालक
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली
है।