फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Abhishek living in Australia has been awarded Best Leadership Program award.

मंडी के अभिषेक को आस्ट्रेलिया में सम्मान

Wed, 24 Sep 2014 08:41 PM IST
मुरारी शर्मा/अमर उजाला, मंडी
मुरारी शर्मा/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 24 Sep 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
Abhishek living in Australia has been awarded Best Leadership Program award.

मंडी के अभिषेक को ऑस्ट्रेलिया में श्रेष्ठ लीडरशिप प्रोग्राम अवार्ड से नवाजा गया है। वह आस्ट्रेलिया की लैटरॉब यूनिवर्सिटी के उच्च शिक्षा अधिकारी हैं। अभिषेक अवस्थी पहले भारतीय हैं, जिन्हें यह अवार्ड मिला।

विज्ञापन


उन्हें यह अवार्ड स्टूडेंट्स को कम्युनिटी वर्क को प्रोत्साहन करने पर दिया गया। अभिषेक ने सिनिक इशूज पर बेहतरीन काम किया है।

मंडी जिले के अभिषेक का जन्म सुरेंद्र पाल निवासी मंडी के घर 14 अक्तूबर, 1983 को हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटली में हुई।

उसके बाद डीएवी मंडी में दसवीं पास की। जमा दो बीबीएमबी सुंदरनगर से की। इसके बाद उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग लखनऊ से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद लैटरॉब यूनिवर्सिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में मास्टर डिग्री ली।
विज्ञापन


अभिषेक अवस्थी वर्ष 2009 में मेलबर्न यूनिवर्सिटी में प्रेजीडेंट भी बने। लैटरॉब यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री के बाद अभिषेक को अपनी यूनिवर्सिटी में ही नौकरी मिली। वह उच्च शिक्षा अधिकारी एवं ट्रांससिशन एंड स्टूडेंट मैनेजमेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में लोडॉन मौर्य कम्युनिटी लीडरशिप प्रोग्राम में ग्रेजुएशन अवार्ड सेरेमनी को चुना गया था। उस समय उन्हें वहां के प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था। वर्ष 2013 में अभिषेक को बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का डायरेक्टर चुना गया।


अभिषेक की माता चंपा शर्मा, पिता सुरेंद्र पाल शर्मा और परिजन उनकी इस उपलब्धि से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडी के महासचिव अमरजीत शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed