फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A speeding car became the victim of an accident, the car broke the wall on the roadside and entered inside

Korba News: तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, सड़क किनारे दीवार तोड़कर अंदर घुसी, दो की हालत गंभीर

Wed, 14 Feb 2024 06:41 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 06:41 PM IST
सार

कोरबा जिले में मंगलवार की देर रात सडक हादसा हो गया। पुलिस लाइन के पास राइस मिल गोदाम के सामने तेज रफ्तार कर हादसे का शिकार हो गई। राहगीरों की भीड़ ने गाड़ी में फंसे घायल युवकों को बाहर निकाला।
 

विज्ञापन
A speeding car became the victim of an accident, the car broke the wall on the roadside and entered inside
सड़क हादसे के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में सिविल लाइन थाना अंतर्गत पुलिस लाइन के पास राइस मिल गोदाम के सामने तेज रफ्तार कर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे, जो शराब के नशे में धुत्त थे। घटना लगभग 11:00 बजे रात की है।

विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और वाहन में फंसे एक व्यक्ति को किसी तरह बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मानें तो वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे एक दीवार को तोड़ते हुए इंडस्ट्रियल एरिया के एक कंपनी में जाकर घुस गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो कार की रफ्तार काफी तेज थी, जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली से पार करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री में जा घुसी। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और वाहन में फंसे चालक और एक अन्य को बाहर निकाला इसके बाद उन्हें राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन का एयर बैग खुलने की वजह से चालक बच गया नही तो जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन को किसी तरह बाहर निकाला गया। फिलहाल इस हादसे में चालक और एक अन्य साथी की हालत बेहद गंभीर बने हुए हैं और एक रायपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed