{"_id":"5a8f0dc04f1c1b28428b6c9a","slug":"61-45-percent-polling-in-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में 61.45 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
उपचुनाव में 61.45 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
sleeping electoal officers
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के पांच और बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए हुए उपचुनाव में पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुबह से बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। शाम पांच बजे तक 61.45 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछेक बूथों को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। मोहम्मदाबाद के कन्हूयाकूबपुर में फर्जी वोट डालने आए दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनको शाम तक कोतवाली में बैठाए रखा गया। वहीं शमसाबाद के गांव मुरैठी में लड़कियों ने फर्जी मतदान करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मोहम्मदाबाद ब्लाक की ग्राम सभा कन्हूयाकूबपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में प्राथमिक विद्यालय के पांच बूथों पर मतदान हुआ। यहां 3017 मतदाताओं में से 2192 ने वोट डाले। इस केंद्र पर दो युवक फर्जी वोट डालने आए। बूथ के अंदर पहचान पत्र दिखाने को लेकर युवकों को पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया। पुलिस ने फर्जी मतदान करने के आरोप में दोनों युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली भेज दिया। इसी ब्लाक की ग्राम सभा बाकरपुर के प्राथमिक विद्यालय के दो बूथों पर मतदान हुआ। यहां 877 मतदाताओं में से 595 ने वोट प्रधान पद के लिए डाले। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्रंगीरामपुर में प्राथमिक विद्यालय श्रंगीरामपुर में दो बूथ, पंचायतघर अस्तल और प्राथमिक पाठशाला अस्तल बूथ पर वोट पड़े। इन बूथों पर 2996 मतदाताओं मेें से 1387 ने वोट डाले। कई वोटरों के नाम सूची में गलत होने के कारण वह मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए। शमसाबाद ब्लाक की ग्राम सभा मुरैठी में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय मुरैठी के तीन और जूनियर हाईस्कूल के दो बूथों पर मतदान हुआ। इन बूथों पर 2616 मतदाताओं मेें से 1750 ने वोट डाले। मतदान के दौरान सात आठ लड़किया एक साथ वोट डालने आई। फर्जी मतदान करने की जानकारी मिलने पर महिला पुलिस ने लड़कियों को पकड़ लिया।तभी एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे वहां पहुंचे और युवतियों से पूछताछ करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। नवाबगंज ब्लाक के बिजौरी ग्राम सभा में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय के दो बूथों पर मतदान हुआ। यहां 1549 मतदाताओं में से 1073 ने वोट डाले। कायमगंज के नरैनामऊ में बीडीसी सदस्य के लिए मतदान हुआ। कुल 61.45 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान अधिकारी बूथों का निरीक्षण करते रहे।
सोते रहे तहसीलदार
कमालगंज। तहसीलदार अमृतपुर राजीव निगम की श्रंगीरामपुर ग्राम पंचायत में बूथ संख्या 22 व 23 पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी थी। दोपहर बाद वह बूथ पर कुर्सी डाल कर सो गए। करीब एक घंटे बाद कर्मचारियों ने उनको जगाया। तब वह नींद से उठे।
विज्ञापन
102 लोगों के कटे नाम, किया हंगामा
शमसाबाद। ग्राम सभा मुरैठी में प्रधान पद के उपचुनाव के मतदान के दौरान वोट डालने गए कई ग्रामीणों के नाम सूची से गायब थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी पर एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे वहां पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। 102 लोगों के सूची से नाम गायब होने पर एसडीएम ने पुरानी सूची मंगा कर नई सूची में शामिल कर सभी के वोट डलवाए।