फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   25000 prize crook of UP arrested with illegal weapon in Bharatpur Rajasthan

Rajasthan: यूपी का 25000 का इनामी बदमाश अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, भरतपुर पुलिस ने कट्टा और कारतूस किए बरामद

Wed, 29 Mar 2023 09:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 Mar 2023 09:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25000 रुपये के इनामी बदमाश आसीन मेव पुत्र नसरू निवासी गांव कावान का वास थाना खोह को एसएसटी टीम सेक्टर डीग ने एक अवैध देशी पिस्टल और दो कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
25000 prize crook of UP arrested with illegal weapon in Bharatpur Rajasthan
पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश आसीन मेव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत डीग थाने में मुकदमा दर्ज किया है। भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है । बुधवार को एसएसटी टीम सेक्टर डीग को सूचना मिली थी कि आसीन मेव अवैध हथियार लेकर गांव दीदावली में खोह वाले तिराहे पर किसी साधन के इंतजार पर खड़ा है। इस सूचना पर एसएसटी टीम प्रभारी सुल्तान सिंह एएसआई मय टीम के तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां से आरोपी को डिटेन कर 315 बोर अवैध कट्टा और दो कारतूस बरामद किये।

विज्ञापन


मथुरा जिले के वृंदावन थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा दर्ज है
अवैध हथियार के संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना डीग पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी आसीन मेव के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा साल 2020 में मथुरा जिले के वृंदावन थाना में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में एसपी मथुरा द्वारा इस पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed