फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Department Raid at Boudh Distilleries Private Limited in Odisha and Jharkhand News in Hindi

Income Tax Raid: ओडिशा और झारखंड में आयकर विभाग की छापेमारी; मिला इतना कैश, गिनने वाली मशीन ही हो गई खराब

Thu, 07 Dec 2023 01:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 07 Dec 2023 01:41 PM IST
सार

Income Tax Raid: अधिकारियों के अनुसार ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर तथा झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी जारी है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Income Tax Department Raid at Boudh Distilleries Private Limited in Odisha and Jharkhand News in Hindi
आयकर छापे में बरामद नकद - फोटो : Social Media

विस्तार

आयकर विभाग ने ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की और कंपनी से जुड़े परिसरों से भारी मात्रा में नोट बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर तथा झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी जारी है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन

ImageImage
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बरामद नकद।

शराब बनाने वाली कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के कई डिवीजनों पर गुरुवार को दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने पश्चिमी ओडिशा में सबसे बड़ी देशी शराब निर्माता और बेचने वाली कंपनियों में से एक बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर कार्यालय में छापेमारी के दौरान 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की साझेदारी फर्म है, जिस पर कल भी छापा मारा गया था।

ओडिशा में मुख्यालय वाला, बीडीपीएल समूह पूरे राज्य में काम करता है। इसके अन्य व्यावसायिक प्रभागों में बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई ऐश ब्रिक्स), क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल बॉटलिंग) और किशोर प्रसाद बिजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल ब्रांडों की बिक्री और विपणन) आदि शामिल है।

इसके अलावा, आयकर विभाग ने बोलांगीर शहर के सुदापाड़ा और टिटिलागढ़ शहर के दो शराब व्यापारियों के आवासों पर भी एक साथ छापे मारे थे, वहां से भी नकदी जब्त की गई।

इस जब्ती के बाद आयकर विभाग कल रात एक बड़े ट्रक में भरे नकदी के थैले और बोरियां भारतीय स्टेट बैंक की बोलांगीर शाखा में लेकर आया। वह सारा पैसा बैंक के अंदर ले जाया गया और कड़ी सुरक्षा में जमा किया गया।

सूत्रों के अनुसार ओडिशा के तितिलागढ़ में दो शराब कारोबारी दीपक साहू और संजय साहू के घरों पर भी तलाशी ली गई। लेकिन आयकर छापों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद दोनों कारोबारी कथित तौर पर शहर से भाग गए। आरोप है कि इन दोनों शराब कारोबारियों ने भी करोड़ों रुपये की आयकर चोरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed