भारतीय दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी Royal Enfield ने सिंगल सीट वाली Royal Enfield Classic 350 लॉन्च कर दी है। यह मोटरसाइकिल दो रंगों में उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि अभी हाल ही में मोटरसाइकिल निर्माण कंपनी Jawa ने भी नई बाइक Jawa Perak लॉन्च की है, जिसे टक्कर देने के लिए Royal Enfield ने Classic 350 को बाजार में उतारा है।
2 of 9
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
Royal Enfield के फीचर्स
Royal Enfied कंपनी ने क्लासिक 350 के फीचर्स पर काफी ध्यान दिया है। इस बाइक में नए Alloy व्हील, फ्यूल टैंक स्टीकर, एयर फ्लाई इंजन गार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी इस मोटरसाइकिल पर दो साल की वारंटी भी दे रही है।
3 of 9
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
346 सीसी का दमदार इंजन
Royal Enfield क्लासिक 350 सिंगल सीट वाली बाइक है। इसमें 346सीसी का सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 5- स्पीड गियरबौक्स 19.8 बीएचपी का पावर देता है जो 28 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
4 of 9
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
कीमत कितनी?
Royal Enfield क्लासिक 350 भारत के छह शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में उपलब्ध है। फिलहाल इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी गई है।
5 of 9
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
क्यों Royal Enfied ने उतारे सिंगल सीट वाले वेरियंट?
Jawa Perak मोटरसाइकल की लॉन्चिंग के बाद अन्य मोटरसाइकिल कंपनियों पर और भी बेहतर मोटरसाइकिल बाजार में उतारने का दबाव भी बढ़ा है। इसी को लेकर कंपनियां सिंगल सीट वाली मोटरसाइकिल लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, Royal Enfield इसको लेकर कई महीनों से तैयारी कर रही थी।